हिन्दी पखवाडा २०१०

हिन्दी पखवाडा धूमधाम और उल्लास के साथ केन्द्रीय विद्यालय आईआईटी गुवाहाटी में मनाया जा रहा है.

इस कार्यक्रम के अंतर्गत श्री एन. डी. शर्मा, टी. जी. टी. (वर्क एक्सपेरिएंस) ने अपने स्वरचित काव्य संकलन "प्रतिबिम्ब - मन का उदगार" से एक कविता का पाठ किया. कविता शीर्षक था "सड़क". श्री एन. डी. शर्मा, की स्वरचित काव्य पुस्तक "प्रतिबिम्ब -मन का उदगार" का प्रथम अंक प्रकाशन के लिए प्रेस में है और अब इसे ३० सितम्बर २०१० से पहले औपचारिक रूप से प्रकाशित किये जाने की संभावना है. इस पुस्तक में श्री एन. डी. शर्मा द्वारा रचित ४१ कवितायेँ हैं जिनमें से कई पहले से ही स्थानीय समाचार पत्र और पत्रिका आदि में प्रकाशित हो चुकी हैं. श्री एन. डी. शर्मा, ने अहिन्दीभाषी क्षेत्र में रहते हुए जिस तरह के कविताओं की रचना की है वह सराहनीय है.

इसके अलावा प्रतिदिन प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में विभिन्न अध्यापक हिंदी विषय पर अपना विचार व्यक्त कर र